Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कस्बों और शहरों के दौरे किए शुरू

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 01 Aug 2025

आगामी 07 सितम्बर को जीन्द में होने वाले ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन को लेकर
अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कस्बों और शहरों के दौरे किए शुरू
शादी के लिए योग्य वर वधु का मिलना एक चुनौती बना हुआ है : राजकुमार गोयल

जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा द्वारा आगामी 7 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद में होने वाले ऐतिहासिक विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने अपनी टीम के साथ कस्बों और शहरों के दौरे करने शुरू कर दिए है। इसी कड़ी में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता पतराम तायल द्वारा जुलाना में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख उद्योगपति चिनार मिल के मालिक भिवानी से मीनू अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के सलाहकार रोहतक से हरिओम बाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ साथ बैठक में विनोद तायल, सावर गर्ग, सुरेन्द्र तायल, पवन बंसल, विजय तायल, रामधन जैन, पवन गर्ग, सोनू जैन, तुलसी राम सिंगला, हरि मोहन जिंदल, अजय तायल, सोनू जिंदल, पुरूषोतम गोयल, कमलेश तायल, तरूण गर्ग, राहुल तायल, अंकित जिंदल, लोकेश तायल, प्रदीप तायल, महेन्द्र तायल, शशि तायल, पवन तायल, राहुल सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अग्रबंधुओ को संबोधित करते हुए अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि हरियाणा समेत आस पास के राज्यों में शादी के लिए योग्य वर वधु का मिलना एक बडी चुनौती बना हुआ है। कम लिंगानुपात बिचौलियों की खत्म होती भूमिका, एकांकी परिवार व अन्य कई कारणों से हमारे बेटे बेटियों के रिश्ते नहीं हो पा रहे। उनकी उम्र बढ़ती जा रही है। इस बड़ी और अहम समस्या को देखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा आगामी 7 सितम्बर को जीन्द में एक ऐतिहासिक और भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ, उत्तर प्रदेश, इत्यादि राज्यों से हजारों की संख्या में अग्रबंधु शामिल होंगे। इस सम्मेलन में सैकड़ों पंजीकृत युवक-युवतियां अपने जीवनसाथी के चयन हेतु मंच पर परिचय देंगे। इस कार्यक्रम के लिए कई राज्यों से आवेदन आने भी शुरू हो गए है।

इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति चिनार मिल के मालिक मीनू अग्रवाल व अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के सलाहकार हरिओम बाली ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने हेतु हरियाणा व आसपास के राज्यों में 450 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए है। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में परिचय सम्मेलन समय की आवश्यकता बन चुका है। यह मंच न केवल वर-वधू के चयन को सहज बनाता है बल्कि दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को भी रोकने में सहायक है। इसके माध्यम से तलाकशुदा, विधवा या विधुर युवक युवतियों के लिए भी सम्मानजनक पुनर्विवाह का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर पवन बंसल, सोनू जैन इत्यादि ने अपील की कि समाज के सभी वर्ग विशेषकर युवा इस पुण्य कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

आज की बैठक में बाहर से आए सभी नेताओं ने जुलाना के अग्रवाल समाज के गणमान्य बंधुओं से आह्वान किया कि वे इस परिचय सम्मेलन को कामयाब बनाने में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज जुलाना के गणमान्य बंधुओं ने भरोसा दिलाया कि वे सब परिचय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए तन, मन, धन से सहयोग करेंगे। जुलाना व आस पास के क्षेत्र में इस सम्मेलन को लेकर ज्यादा से ज्यादा प्रचार करेंगे और ज्यादा से ज्यादा विवाह योग्य प्रत्याशियों के पंजीकरण करवाने की कोशिश करेंगे।

No comments yet...

Leave your comment

16671

Character Limit 400