Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

02 Aug
In: India
Views: 0
02 Aug 2025

परिचय सम्मेलन को लेकर शहर के अग्रवाल समाज के गणमान्य अग्र बंधुओ की महत्वपूर्ण बैठक कल उत्सव होटल में

परिचय सम्मेलन को लेकर शहर के अग्रवाल समाज के
गणमान्य अग्रबंधुओ की महत्वपूर्ण बैठक कल उत्सव होटल में
अग्रवाल समाज की ऐतिहासिक पहल, 7 सितंबर को होगा भव्य सम्मेलन
बैठक में परिचय सम्मेलन की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से होगी चर्चा
साथ ही जींद शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के लिए जाएंगे अहम सुझाव

जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा द्वारा आगामी 7 सितंबर को जींद के महाराजा अग्रसेन स्कूल में आयोजित किए जाने वाले उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में जींद के अग्रवाल बंधुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक 03 अगस्त को दोपहर 3 बजे उत्सव होटल में बुलाई गई है।

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि इस बैठक में शहर के अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेतागण, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रमुख व्यापारियों और उद्योगपतियों को भी विशेष आमंत्रण दिया गया है। बैठक में परिचय सम्मेलन की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही जींद शहर के प्रबुद्ध वर्ग का आशीर्वाद भी लिया जाएगा।

इस अहम बैठक की तैयारियों को लेकर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की एक बैठक उत्सव होटल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल ने की। इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सोनू जैन, गौरव सिंगला, लोकेश गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, मनीष गर्ग, राजेश गोयल, बजरंग लाल सिंगला, जय भगवान सिंगला सतीश कुमार, सुनील गोयल, सुशील सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गोयल ने बताया कि 7 सितंबर को आयोजित यह सम्मेलन न केवल ऐतिहासिक होगा बल्कि समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक सशक्त मंच भी सिद्ध होगा। सम्मेलन में देशभर से हजारों की संख्या में अग्रवाल समाज के लोग शामिल होंगे और सैकड़ों प्रत्याशी अपने जीवनसाथी के चयन के लिए मंच साझा करेंगे।

No comments yet...

Leave your comment

60660

Character Limit 400