Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

07 Aug
In: India
Views: 0
07 Aug 2025

​परिचय सम्मेलन को लेकर राजकुमार गोयल ने पटियाला चौक पर नुक्कड़ सभा को किया संबोधित

परिचय सम्मेलन को लेकर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने
पटियाला चौक पर नुक्कड़ सभा को किया संबोधित
विवाह योग्य प्रत्याशियों से किया आह्वान
पसंद के जीवन साथी के चयन के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन

जीन्द : आगामी 7 सितम्बर को जीन्द में होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा नुक्कड़ सभाओं का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज पटियाला चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का आयोजन अग्रवाल जागरूक एकता मंच के अध्यक्ष बीएस गर्ग द्वारा किया गया। इन नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से विवाह योग्य प्रत्याशियों व उनके अभिभावकों को परिचय सम्मेलन की महता से अवगत करवाया जा रहा है। उन्हे ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्तिक गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सावर गर्ग, दीपक गर्ग, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, बजरंग लाल सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, जयभगवान सिंगला सतीश कुमार, सुनील गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी का चयन एक जटिल चुनौती बनता जा रहा है। बदलती जीवनशैली, आधुनिक व्यस्तता, सीमित सामाजिक मेलजोल और बढ़ती उम्र में विवाह की प्रवृत्ति ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में परिचय सम्मेलन एक सशक्त और सकारात्मक समाधान बनकर उभरा है। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन व मनीष गर्ग ने कहा कि परिचय सम्मेलन केवल एक औपचारिक मुलाकात ही नहीं बल्कि एक ऐसा सामाजिक मंच है जो समान संस्कार, समान जीवन मूल्यों और परिवारों के आपसी मेलजोल को सहजता से स्थापित करता है। यह आयोजन समाज में बढ़ रही अकेलेपन की भावना को समाप्त करता है और युवाओं को उनकी पसंद, योग्यता और सोच के अनुरूप साथी चुनने की स्वतंत्रता भी देता है।

इस अवसर पर पवन बंसल, रजत सिंगला, सोनू जैन इत्यादि ने परिचय सम्मेलन की महता को बताते हुए कहा कि आज कल विवाह योग्य युवाओं की संख्या तो बढ़ रही है पर उपयुक्त रिश्ते नहीं मिल रहे। ऐसे में परिचय सम्मेलन एक ही जगह पर सैकडों रिश्तों के आप्शन का एक सशक्त माध्यम है। यह दहेज जैसी कुप्रथाओं से बचाव और समान विचारों वाले परिवारों की खोज का एक सशक्त माध्यम है। तलाक और अवसाद जैसी समस्याओं से बचने हेतु पारस्परिक समझ बढाने का एक माध्यम है। विधवा, विधुर और तलाकशुदा लोगों को अवसर प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। इसके साथ साथ परिचय सम्मेलन माता-पिता और अभिभावकों को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और गरिमामय मंच प्रदान करता है। ऐसे में हम सबको परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य प्रत्याशियों के ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने चाहिए।

इस अवसर पर बीएस गर्ग ने कहा कि समाज के प्रत्येक जागरूक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह ऐसे आयोजनों को समर्थन दे। उन्होने कहा कि इससे न केवल परिवारों को मार्गदर्शन मिलेगा बल्कि युवा पीढ़ी को एक नई दिशा और हिम्मत भी मिलेगी। यह सम्मेलन रिश्तों की मजबूती के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता और सामूहिकता का भी संदेश देता है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा सभी अभिभावकों और विवाह योग्य युवाओं से आह्वान करता है कि वे आगामी 7 सितंबर को जींद में आयोजित उत्तर भारत स्तरीय परिचय सम्मेलन में सहभागी बनें और इस सामाजिक क्रांति का हिस्सा बनें।

No comments yet...

Leave your comment

35580

Character Limit 400