Blog Manager
Universal Article/Blog/News module
13 साल बाद भी शहीद सौरभ गर्ग को सम्मान न मिलना एक परिवार के साथ अन्याय नही बल्कि पूरे समाज की पीड़ा
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का आरोप
13 साल बाद भी शहीद सौरभ गर्ग को सम्मान न मिलना
एक परिवार के साथ अन्याय नही बल्कि पूरे समाज की पीड़ा
मानवाधिकार आयोग ने जो मरहम लगाने का काम किया है उसके लिए आयोग का बहुत बहुत आभार
अब सरकार को जल्द से जल्द राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर
सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल का आरोप है कि 13 साल बाद भी शहीद सौरभ गर्ग को सम्मान न मिलना एक परिवार के साथ अन्याय नही बल्कि पूरे समाज की पीड़ा है। गोयल ने कहा कि मानवाधिकार आयोग ने जो मरहम लगाने का काम किया है उसके लिए वे आयोग का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है। अब सरकार को जल्द से जल्द राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए।
गोयल ने हरियाणा मानवाधिकार आयोग का हार्दिक आभार व्यक्त किया है कि आयोग ने 13 वर्ष से अधूरी पड़ी शहीद सौरभ गर्ग के सम्मान की मांग पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार को जवाबदेह ठहराने का साहसिक कदम उठाया। गोयल ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि 8 दिसंबर 2012 को 11 लोगों की जान बचाकर स्वयं शहादत को प्राप्त करने वाले जाबांज सौरभ गर्ग को आज तक उचित राष्ट्रीय या राज्य स्तर का सम्मान नहीं मिल पाया। यह केवल एक परिवार के साथ अन्याय नहीं बल्कि पूरे समाज की पीड़ा है। उन्होंने कहा कि शहीद सौरभ गर्ग की वीरता न सिर्फ जींद जिले बल्कि पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। अब 13 साल बाद जब हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने इसे प्रशासनिक उदासीनता बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है तो उम्मीद की नई किरण जगी है कि अब सौरभ गर्ग को उनका उचित सम्मान अवश्य मिलेगा।
गोयल ने कहा कि हम आयोग के न्यायपूर्ण रुख के लिए विशेष धन्यवाद करते हैं। आखिरकार 13 साल बाद किसी ने तो शहीद के बलिदान की सुध तो ली। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार से अपील की है कि आयोग की सिफारिशों पर शीघ्र अमल कर शहीद सौरभ गर्ग को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।
