Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

परिचय सम्मेलन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने प्रदेश की विभिन्न मंडियों का कर रहे है दौरा

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 24 Aug 2025

परिचय सम्मेलन को लेकर अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल
अपनी टीम के साथ प्रदेश की विभिन्न मंडियों का कर रहे है दौरा
विवाह योग्य प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने का कर रहे है आह्वान
7 सितंबर को जींद में आयोजित होगा उतर भारत स्तरीय परिचय सम्मेलन

जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल आगामी 7 सितंबर को जींद में होने वाले उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर अपनी टीम के साथ लगातार प्रदेश की विभिन्न मंडियों का दौरा कर रहे है। वे अब तक कई जिलों का दौरा कर चूके है। इसी कड़ी में उन्होंने जुलाना मंडी का दौरा कर अग्र बंधुओं से ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, दीपक गर्ग, जुलाना के प्रधान पवन गर्ग, महासचिव राहुल तायल, संयोजक तुलसी राम सिंगला, सोनिया तायल, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग लाल सिंगला, जयभगवान सिंगला, सतीश कुमार, सुनील गोयल, हरिओम जिंदल, सुभाष सिंगला, राधेश्याम जिंदल, पवन तायल, संजय सिंगला, पुरूषोतम गोयल, अजय तायल, सोनू जिंदल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि हरियाणा समेत आस पास के राज्यों में शादी के लिए योग्य वर वधु का मिलना एक बहुत बडी चुनौती बना हुआ है। कम लिंगानुपात बिचौलियों की खत्म होती भूमिका, एकांकी परिवार व अन्य कई कारणों से हमारे बेटे बेटियों के रिश्ते नहीं हो पा रहे। उनकी उम्र बढ़ती जा रही है। इस बड़ी और अहम समस्या को देखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा आगामी 7 सितम्बर को जीन्द के अग्रसेन स्कूल में एक ऐतिहासिक और भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ, उत्तर प्रदेश, इत्यादि राज्यों से हजारों की संख्या में अग्रबंधु शामिल होंगे। इस सम्मेलन में सैकड़ों पंजीकृत युवक-युवतियां अपने जीवनसाथी के चयन हेतु मंच पर परिचय देंगे।

इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल इत्यादि ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न राज्यों से आवेदन आने शुरू हो गए है। लगातार आवेदन आ रहे है। पढे लिखे युवक युवतियों के आवेदन भी काफी आ रहे है। अब चूंकि परिचय सम्मेलन नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में आप सबसे निवेदन है कि अपने अपने क्षेत्र के अग्रवाल समाज के विवाह योग्य प्रत्याशियों के ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाएं। इन्होने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में परिचय सम्मेलन समय की आवश्यकता बन चुका है। यह मंच न केवल वर वधू के चयन को सहज बनाता है बल्कि दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को भी रोकने में सहायक है। इसके माध्यम से तलाकशुदा, विधवा या विधुर युवक युवतियों के लिए भी सम्मानजनक पुनर्विवाह का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर मनीष गर्ग, रजत सिंगला, सोनू जैन इत्यादि ने अग्र बंधुओ से अपील की कि वे सब इस पुण्य के कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और वे इस परिचय सम्मेलन को कामयाब बनाने में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करे।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज जुलाना के प्रधान पवन गर्ग, महासचिव राहुल तायल, संयोजक तुलसी राम सिंगला इत्यादि ने कहा कि वे सब परिचय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा  सहयोग कर रहे है। वे जुलाना से काफी पंजीकरण जीन्द मुख्यालय को भेज चूके है अब भी लगातार जुलाना की कालोनियों में जाकर विवाह योग्य प्रत्याशियों ने सम्पर्क कर रहे और उनके पंजीकरण करवा रहे है। इस अवसर पर जुलाना इकाई ने भरोसा दिलाया है कि इस परिचय सम्मेलन में जुलाना की बहुत अच्छी भागीदारी होगी।

No comments yet...

Leave your comment

64017

Character Limit 400