Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

जुलाना के नवनियुक्त प्रधान व अन्य पदाधिकारियों का राजकुमार गोयल ने मालाएं पहनाकर दी बधाई

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 24 Aug 2025

जुलाना के नवनियुक्त प्रधान व अन्य पदाधिकारियों का
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने मालाएं पहनाकर दी बधाई

जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने अग्रवाल समाज की इस बैठक में जुलाना इकाई के नवनियुक्त प्रधान पवन गर्ग, महासचिव राहुल तायल व संयोजक तुलसी राम सिंगला को मालाएं पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर उन्हें समाज की नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। राजकुमार गोयल ने कहा कि समाज के कार्यों को गति देने के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। नई टीम से अपेक्षा है कि वह विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन समेत समाज हित के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उपस्थित अग्रवाल बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

No comments yet...

Leave your comment

34725

Character Limit 400