Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

परिचय सम्मेलन को लेकर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने महिला विंग की ली बैठक

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 20 Aug 2025

7 सितंबर को जींद में होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने महिला विंग की ली बैठक
महिला विंग कालोनियों में घर घर जाकर दे रही है दस्तक
विवाह योग्य प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने के लिए कर रही है प्रेरित

जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा द्वारा आगामी 7 सितंबर को जींद के अग्रसेन स्कूल के परिसर में आयोजित होने वाले उत्तर भारत स्तरीय युवक-युवती विवाह योग्य परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गोयल एवं उनकी टीम ने आज महिला विंग की एक अहम बैठक ली। इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, उपप्रधान डेजी जैन, महासचिव मंजू सिंगला, कोषाध्यक्ष रेनू तायल, रेनू गर्ग, सुनीता, संतोष, रजनी, अलका तायल, दीप्ति मितल, मीना, किरण गोयल, राज गुप्ता, रीमा मितल, ममता, कोकिला, रामधन जैन, सावर गर्ग, सुनील गोयल, सोनू जैन, बजरंग सिंगला, राजेश गोयल, पवन बंसल, गोपाल जिंदल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि सम्मेलन अब नजदीक है और इसकी सफलता में महिला विंग की भूमिका बेहद अहम है। उन्होने कहा कि वैसे तो महिला विंग पिछले लम्बे समय से परिचय सम्मेलन को लेकर पूरा सहयोग कर रही है अब चूकि परिचय सम्मेलन नजदीक आ रहा है ऐसे में महिला विंग की सदस्यों को कॉलोनियों में घर-घर जाकर परिवारों से और ज्यादा संवाद स्थापित करने चाहिए। बच्चों के माता-पिता को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करने चाहिए कि वे अपने बच्चों का पंजीकरण अवश्य करवाएँ। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज में नई ऊर्जा और दिशा देने वाला होगा जिसमें युवक-युवतियों को अपने जीवनसाथी चुनने का एक सशक्त मंच मिलेगा।

इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि उनकी टीम लगातार जींद शहर के हर वार्ड और कॉलोनियों में जाकर समाज के परिवारों से मुलाकात कर रही है। शुरू में कुछ परिवारों और विशेषकर महिलाओं में थोड़ा संकोच दिखाई देता था लेकिन जब उन्हें सम्मेलन के उद्देश्य और स्वरूप की जानकारी दी गई तो वे खुशी खुशी पंजीकरण के लिए तैयार हो रहे है। इस अवसर पर उपप्रधान डेजी जैन, महासचिव मंजू सिंगला व कोषाध्यक्ष रेनू तायल ने कहा कि अब लगातार विवाह योग्य प्रत्याशी अपने अपने पंजीकरण करवा रहे है। इन्होने कहा कि परिचय सम्मेलन रूपी इस यज्ञ में आहुति डालने में महिला विंग कोई कसर नही छोड रही।

इस अवसर पर समाज के महासचिव रामधन जैन व वरिष्ठ उपप्रधान सावर गर्ग ने कहा कि जिस प्रकार इस बार पूरी टीम मेहनत कर रही है, उससे यह सम्मेलन समाज के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस बार न केवल हरियाणा बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों से भी बड़ी संख्या में आवेदन और पंजीकरण प्राप्त हो रहे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि सम्मेलन की सार्थकता अब राष्ट्रीय स्तर पर सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर रजत सिंगला, सोनू जैन व सुनील गोयल ने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ विवाह योग्य युवक-युवतियों को जीवन साथी चुनने का अवसर नहीं देगा बल्कि यह समाज को एकजुट करने और नई सोच विकसित करने की दिशा में भी एक ऐतिहासिक कदम होगा।

No comments yet...

Leave your comment

76621

Character Limit 400