Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

राजकुमार गोयल ने हरियाणा के सभी 22 जिलों में अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष की घोषणा की

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 24 Jul 2025

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने की घोषणा
हरियाणा के सभी 22 जिलों में अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष नियुक्त

जीन्द : हरियाणा के सभी 22 जिलों में अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल द्वारा ये नियुक्तियां की गई है। ये सभी नियुक्तियां आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगी। है। इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, दीपक गर्ग, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग लाल सिंगला, जयभगवान सिंगला, सतीश कुमार, सुनील गोयल, सुभाष डाहौला, नरेश अग्रवाल, सुशील सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

राजकुमार गोयल का कहना है कि संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को और ज्यादा गति देने के उद्देश्य से प्रदेश के 22 जिलों के जिला प्रधानों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों में रामरतन गर्ग को अम्बाला, अंकुर चौधरी को भिवानी, बलराम गुप्ता को चरखी दादरी, लवकेश सिंगला को फरीदाबाद, सुशील कुमार बंसल को फतेहाबाद, राजीव मित्तल को गुरूग्राम का प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके साथ साथ पवन मित्तल को हिसार, पवन जैन को झज्जर, रामकुमार बंसल को कैथल, ज्ञान चंद गर्ग को करनाल, मुनीष मित्तल को कुरुक्षेत्र, उमाशंकर गोयल को महेन्द्रगढ़ के प्रधान की जिम्मेवारी दी गई है। गोरी शंकर मंगला को नूहं, प्रकाश चंद गोयल को पलवल, राजीव गुप्ता को पंचकूला, ओम प्रकाश तायल को पानीपत, मुकेश महाजन को रेवाड़ी, अजय गर्ग को रोहतक का प्रधान, सतीश बंसल को सिरसा, पवन गुप्ता को सोनीपत व पंकज मित्तल को यमुनानगर का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

गोयल ने सभी नव नियुक्त जिला प्रधानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की सेवा, संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने में इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समय में इन पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संबंधित जिलों में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और सामाजिक, सांस्कृतिक तथा सेवाभावी कार्यक्रमों को सशक्त रूप से चलाया जाएगा।

1 Comments

Mukesh Mahajan Rewari
Y Parichy Sammelen ak New Ityhash Racnai ja Rha h jo jind city m hoga y Ap sb Bhaiyao or merai pyare sathiyo k sath hoga ap sb ko mera Congratulations. Apka Apna Sathi Mukesh Mahajan

Leave your comment

14438

Character Limit 400