Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

प्रधान राजकुमार गोयल द्वारा अग्रसेन स्कूल के बच्चों को किया गया पुरस्कृत

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 17 Nov 2025

अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल द्वारा
अग्रसेन स्कूल के बच्चों को किया गया पुरस्कृत

जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल व उनकी टीम द्वारा अग्रसेन स्कूल गांधी नगर जीन्द में उन बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिन्होने श्याम गार्डन में आयोजित भव्य परिचय सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अग्रसेन स्कूल के प्रधान महावीर गुप्ता, सचिव जनेन्द्र जैन, गोविन्द गुप्ता, सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। महावीर गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने परिचय सम्मेलन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इन बच्चों ने जो शानदार प्रस्तुतियां दी उन प्रस्तुतियों ने सम्मेलन में उपस्थित हजारों लोगों का मन मोह लिया। सम्मेलन में 17 से ज्यादा राज्यों से हजारों की तादाद में अग्रबंधु आए हुए थे जिन्होने इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को खूब सराहा। अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल व उनकी टीम द्वारा इन बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए सम्मानित किया गया। प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा कि बच्चे किसी भी कार्यक्रम की जान होते हैं। उनकी कला और उत्साह से समारोह को नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर बच्चों को सम्मानित करते हुए समाज के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां समाज में संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखती हैं।

No comments yet...

Leave your comment

69741

Character Limit 400