Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

विनय दीवान बने सफीदों के प्रधान, महावीर मित्तल संयोजक और प्रवीण मित्तल महासचिव

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 04 Jul 2025

सफीदों : प्रमुख समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े विनय दिवान को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज खंड सफीदों का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के दिशा-निर्देश पर जिला खंड प्रभारी सावर गर्ग द्वारा की गई है। विनय दीवान पहले भी समाज में उल्लेखनीय भूमिका निभा चुके हैं और उनकी कार्यशैली के कारण उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ साथ प्रमुख समाजसेवी महावीर मितल को अग्रवाल समाज सफीदों खंड का संयोजक नियुक्त किया गया है। महावीर मित्तल समाज सेवा और संगठित कार्यों में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वही साथ ही प्रमुख व्यापारी प्रवीण मितल को महासचिव की जिम्मेवारी दी गई है। इन तीनों पदाधिकारियों की नियुक्तियां करते हुए साथ ही प्रदेश मुख्यालय द्वारा ये निर्देश जारी किए गए है कि खंड अध्यक्ष अपने संयोजक एवं महासचिव के मार्गदर्शन में आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरी कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित करें और समाज हित में योजनाबद्ध ढंग से कार्य प्रारंभ करें।

अग्रवाल समाज सफीदों के प्रधान विनय दीवान, संयोजक महावीर मितल और महासचिव प्रवीण मित्तल की नियुक्ति पर क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है और कहा है कि ये तीनों पदाधिकारी पिछले लम्बे समय से समाज सेवा से जुडे है। इनके नेतृत्व में अग्रवाल समाज के बैनर तले क्षेत्र में और ज्यादा समाज के कार्य होंगे ऐसा उन्हे विश्वास है। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का कहना है कि वे समाज द्वारा सौंपी गई अपनी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और समाज को संगठित और सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। उनका उद्देश्य समाज को संगठित करते हुए सेवा, सहयोग और विकास के कार्यों को गति देना रहेगा।

No comments yet...

Leave your comment

72328

Character Limit 400