Blog Manager
Universal Article/Blog/News module
उत्तर भारत स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 7 सितम्बर को जींद में
उत्तर भारत स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 7 सितम्बर को जींद में
अग्रवाल समाज के महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर : राजकुमार गोयल
सम्मेलन को लेकर सभी 22 जिलों में अध्यक्षों के नेतृत्व में समितियां कार्यरत
हरियाणा व आसपास के राज्यों में प्रचार के लिए 450 संयोजकों की टीम सक्रिय
800 से ज्यादा युवक युवतियां करवा चूके है पंजीकरण
इस बार 1000 से भी ज्यादा होगे पंजीकरण जो बनेगा एक रिकार्ड
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज (रजि.) हरियाणा द्वारा आगामी 7 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन स्कूल जींद में उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने बताया कि यह आयोजन समाज का एक ऐतिहासिक महाकुंभ होगा जिसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ सहित कई राज्यों से हजारों अग्रबंधु जुटेंगे। गोयल ने बताया कि सम्मेलन को लेकर सभी 22 जिलों में अध्यक्षों के नेतृत्व में समितियां कार्यरत हैं वही साथ ही हरियाणा व आसपास के राज्यों में प्रचार के लिए 450 संयोजकों की टीम सक्रिय है। इस सम्मेलन में आज तक 800 से ज्यादा युवक युवतियां अपने पंजीकरण करवा चूके है। पंजीकरण 1000 से भी ज्यादा पार होकर एक रिकार्ड बनाएगा। इस परिचय सम्मेलन में सैकड़ों पंजीकृत युवक-युवतियां मंच पर आकर अपने जीवन साथी के चयन हेतु परिचय देंगे। सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों से समाज के राष्ट्रीय नेता व अनेकों अतिथिगण शिरकत करेंगे। इस परिचय सम्मेलन का मुख्य उददेश्य समाज में रिश्तों की बढ रही समस्या को दूर करना है। इस परिचय सम्मेलन से जहां नई पीढ़ी को सुरक्षित व वैवाहिक मंच उपलब्ध होगा वही यह सम्मेलन समाज के रिश्तों को मजबूत करते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा।
तैयारियों का व्यापक जाल :
इस ऐतिहासिक समारोह के आयोजक डा. राजकुमार गोयल ने बताया कि परिचय सम्मेलन के आयोजन की सफलता के लिए हरियाणा के सभी 22 जिलों में अध्यक्षों के नेतृत्व में समितियां कार्यरत हैं। वही साथ ही हरियाणा व आसपास के राज्यों में प्रचार के लिए 450 संयोजकों की टीम सक्रिय है। सम्मेलन के लिए पूरे उत्तर भारत में 20 मुख्य सलाहकार काम कर रहे है। इसके साथ साथ अग्रवाल समाज की महिला विंग व युवा विंग अपने स्तर पर परिचय सम्मेलन को कामयाब बनाने में जुटी हुई हैं। जहां महिला विंग कॉलोनी कालोनी जाकर विवाह योग्य प्रत्याशियों का डाटा इकट्ठा कर उनके अभिभावको से मिलकर रजिस्ट्रेशन करवाने में जुटी है वही युवा विंग ने प्रचार का जिमा अपने हाथ में लिए हुआ है। इसके साथ साथ जींद में 51 सदस्यीय प्रचार समिति पूरे कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का जिम्मा संभाले हुए है। इस प्रचार समिति में जीन्द की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल है।
इस बार रजिस्ट्रेशन तोडेगा रिकार्ड :
अग्रवाल समाज के प्रदेश महासचिव रामधन जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावर गर्ग, कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन को कामयाब बनाने को लेकर अग्रवाल समाज के पदाधिकारी पिछले 6 महीने से पूरजोर तैयारियों पर है। इस मेहनत का ही नतीजा है कि इस बार का रजिस्ट्रेशन रिकार्ड तोड़ेगा। इस बार जहां युवकों के पंजीकरण काफी आ रहे है वही इस बार युवतियों ने भी पंजीकरण करवाने में काफी रुचि दिखाई है। अभी तक के इकट्ठा हुए डाटे के अनुसार करीबन 800 से ज्यादा युवक युवतियां अपने पंजीकरण करवा चूके है। लगता है यह पंजीकरण 1000 से भी ज्यादा पार कर जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह सम्मेलन आज तक के सम्मेलनों का एक रिकॉर्ड बनाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल का संदेश :
अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि आज समाज में हमारी बहनों की उम्र 30-30, 35-35 वर्ष होती जा रही है। उनके समय पर हाथ पीले हो जाने चाहिए थे लेकिन उचित रिश्ता न मिलने की वजह से उनकी उम्र पार होती जा रही है। इससे भी बुरी हालात हमारे भाइयों की है जिनकी उम्र दिनो दिन ज्यादा होती जा रही है लेकिन उनकी शादियां नही हो रही। यह हमारे समाज में सबसे बड़ी चिंता का विषय है। वह चाहते है बहन भाइयों की शादी समय पर हो ताकि हर घर में खुशहाली आए। इसी संकल्प को लेकर वे पिछले 25 वर्षों से लगातार परिचय सम्मेलन करवा रहे हैं। अभी तक दर्जनों परिचय सम्मेलनों के माध्यम से हुए कई हजारों रजिस्ट्रेशनों में से सैकड़ों रिश्ते मेच्योर हो चुके है। गोयल ने कहा कि जींद का यह जीन्द का यह परिचय सम्मेलन एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा जो समाज को नई दिशा देने का काम करेगा।
