Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने महिला विंग की ली अहम बैठक

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 01 Sep 2025

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने महिला विंग की ली अहम बैठक
7 सितम्बर के परिचय सम्मेलन में युवतियों की आई एंट्रियो पर हुआ मंथन
7 सितंबर का परिचय सम्मेलन बनेगा ऐतिहासिक, पंजीकरण संख्या पहुँची 900 के करीब
महिला विंग द्वारा कॉलोनी-कॉलोनी चलाए गए अभियान का असर, परिचय सम्मेलन में अभूतपूर्व पंजीकरण

जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने अग्रवाल समाज महिला विंग की अहम बैठक ली। इस बैठक में आगामी 7 सितंबर को जींद में आयोजित होने वाले उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन में युवतियों की आई  एंट्रियो पर मंथन किया गया। बैठक में कहा गया है कि महिला विंग द्वारा कॉलोनी-कॉलोनी चलाए गए अभियान का असर रहा कि इस बार के विवाह योग्य परिचय सम्मेलन में युवतियों के परिजनों ने अपनी बेटियों के पंजीकरण करवाने में खूब रुचि दिखाई। इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, उप प्रधान डेजी जैन, महासचिव मंजू सिंगला, कोषाध्यक्ष रेनू तायल, रेनू गर्ग, सुनीता, संतोष, रजनी, अलका तायल, दीप्ति मित्तल, मीना, किरण गोयल, राज गुप्ता, रीमा मितल, ममता, कोकिला के साथ साथ अग्रवाल समाज के पदाधिकारी सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सुनील गोयल, सोनू जैन इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजकुमार गोयल ने कहा कि पिछले समय में जितने भी परिचय सम्मेलन हुए उनमें युवतियों की एंट्री अपेक्षाकृत कम रही। लेकिन इस बार महिला विंग ने कॉलोनी-कॉलोनी जाकर जागरूकता अभियान चलाया जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। महिला टीम की मेहनत से इस बार युवतियों व उनके परिजनों ने सम्मेलन में बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई और बड़ी संख्या में पंजीकरण करवाए। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि इस बार सम्मेलन में पंजीकरण की संख्या 900 तक पहुंच चुकी है जो अब तक के सम्मेलनों में एक रिकॉर्ड है। महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि पिछले तीन महीनों से पूरी टीम लगातार प्रयासरत रही। महिलाओं ने टोली बनाकर विभिन्न इलाकों में जाकर परिवारों को जागरूक किया और यह विश्वास दिलाया कि यह सम्मेलन रिश्तों के लिए सबसे सशक्त मंच है। शुरुआत में कुछ अभिभावकों ने संकोच दिखाया परंतु महिला विंग के लगातार प्रयास से अब भी अभिभावक उत्साहपूर्वक अपने बेटे-बेटियों का पंजीकरण करवा रहे हैं।

इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग व पवन बंसल ने कहा कि 7 सितंबर को होने वाले परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवतियों और युवकों की भागीदारी से समाज को बेहतर रिश्तों के अवसर मिलेंगे और आने वाले दिनों में सैकड़ों सफल परिणय सूत्र जुड़ेगे जो समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे।

No comments yet...

Leave your comment

45791

Character Limit 400