Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

04 Apr
In: India
Views: 0
04 Apr 2019

अग्रवाल समाज को मिला बेस्ट आग्रेनाईजेशन अवार्ड

अग्रवाल समाज को मिला बेस्ट आग्रेनाईजेशन अवार्ड
मुख्यमंत्री के निजी सचिव द्वारा प्रदान किया गया अवार्ड

जींद : प्रमुख सामाजिक संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा को सामाजिक कार्यो में अहम योगदान के लिए बेस्ट आग्रेनाईजेशन अवार्ड से नवाजा गया है। संस्था को यह सम्मान करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के निजी सचिव राजेश गोयल द्वारा प्रदान किया गया। संस्था की तरफ से यह सम्मान प्रधान राजकुमार गोयल व वरिष्ठ उपप्रधान सावर गर्ग ने प्राप्त किया। इस अवसर पर समारोह के आयोजक रमेश जिन्दल व प्रदेश भर से आए अग्रवाल समाज के नेता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
यह अवार्ड प्रदान करते हुए रमेश जिन्दल ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज पिछले कईं सालों से लगातार समाज सेवा में तत्पर है। देश प्रदेश में हो रहे परिचय सम्मेलनों में योगदान देने में इस संस्था का कोई सानी नहीं है। जहां जहां भी परिचय सम्मेलनों का आयोजन होता है वहां वहां इस संस्था का अहम योगदान रहता है। इस संस्था को परिचय सम्मेलनों का जनक कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। गत सितम्बर माह में संस्था द्वारा जीन्द में जो उत्तर भारत स्तरीय परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया वह आज तक का ऐतिहासिक सम्मेलन रहा।
इसके साथ साथ समय समय पर परिवार मिलन कार्यक्रमों का आयोजन करना, पंचायती तौर पर विवादों का निपटारा करवाना, रूपया चौक का निर्माण, जाबांज सौरभ गर्ग जैसे सिपाहियों को समाज में उचित सम्मान दिलाना, उनकी याद में शहीद स्मारक बनवाना, समाज के दबे कुचले लोगों को उचित राह दिलाना, रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाना, पीने के पानी की टंकियां बनवाना, जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां व किताबें बांटना, पौधारोपण करना, पशु पक्षियों के लिए अन्न और जल का प्रबंध करना, जैसे अनेकों ऐसे सामाजिक कार्य हैं जिनसे पूरे प्रदेश में इस संस्था ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है जिसके चलते अखिल भारतीय अग्रवाल समाज को बैस्ट ओग्रेनाईजेशन अवार्ड से नवाजा जा रहा है।
यह अवार्ड प्राप्त करने पर अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल का कहना है कि उनकी संस्था को जो यह सम्मान मिला है उससे उन्हें और ज्यादा समाज सेवा करने का हौंसला मिला है। उनका कहना है कि आगे भी उनकी संस्था इसी प्रकार समाज सेवा करती रहेगी।

फोटो कैप्शन (जीन्द अवार्ड) : बेस्ट आग्रेनाईजेशन अवार्ड प्राप्त करते राजकुमार गोयल व सावर गर्ग।

No comments yet...

Leave your comment

68997

Character Limit 400