Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

05 Aug
In: India
Views: 0
05 Aug 2019

वैवाहिक परिचय सम्मेलन 29 सितम्बर को जगाधरी में

वैवाहिक परिचय सम्मेलन 29 सितम्बर को जगाधरी में
25 अगस्त तक करवाए जा सकेंगे पंजीकरण : गोयल

जीन्द, 02 अगस्त 2019 : आगामी 29 सितम्बर को जगाधरी के हिन्दू गल्र्ज कालेज में होने वाला वैवाहिक परिचय सम्मेलन एक ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन होगा जिसमें हरियाणा के अलावा आसपास के राज्यों से भी सैकड़ों की तादाद में प्रत्याशी भाग लेंगे। यह व्यक्तव्य अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने दिया। गोयल आज यहां बैंक रोड़ पर पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, मनोज गुप्ता, सुभाष गर्ग, तरसेम गोयल, बजरंग लाल सिंगला, राजेश सिंगला, जयभगवान सिंगला, गौरव जैन, दीपकराज सिंगला, सुशील सिंगला, मनीष मित्तल, भारत भूषण सिंगला, जतिन जिन्दल, मनीष गर्ग, राजेश गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर गोयल ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन को लेकर प्रत्याशियों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक 200 के करीब पंजीकरण फार्म संस्था को प्राप्त हो चुके हैं। गोयल ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए प्रत्याशी 25 अगस्त तक अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इस अवसर पर रामधन जैन व सावर गर्ग ने कहा कि परिचय सम्मेलन के पंजीकरण के लिए आवश्यक है युवक की आयु 21 वर्ष तथा युवती की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जब समाज में अपनापन समाप्त होता जा रहा है ऐसे में असंख्य अभिभावक अपने विवाह योग्य बेटे बेटियों के लिए उचित रिश्ता तलाशनें की बाट जोह रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार के परिचय सम्मेलन सार्थक सिद्व हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में हरियाणा व आसपास के राज्यों से डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस, एमबीए के अलावा बड़े बड़े व्यवसायों से जुड़े विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवतियां भाग लेकर अपने जीवन साथी का चयन करेंगे।
----------------------

2 Comments

Ajay jain
Pls send your number
Ajay jain
9911188327

Leave your comment

19431

Character Limit 400