Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

19 Jan
In: India
Views: 0
19 Jan 2020

अग्रवाल समाज ने सिविल हस्पताल को भेंट किए बढ़िया क्वालिटी के कंबल

मरीजों की दिक्कत को देखते हुए अग्रवाल समाज ने बढाए हाथ
सिविल हस्पताल को भेंट किए बढ़िया क्वालिटी के कंबल

जींद, 03 Jan 2020 : सिविल हस्पताल में मरीजों की दिक्कत को देखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की जिला इकाई ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। अग्रवाल समाज ने सिविल हस्पताल को पानीपत से मंगवाकर 50 से ज्यादा कंबल भेंट किए है।
ये कंबल आज यहां लघु सचिवालय के डीसी आफिस में जिला उपायुक्त आदित्य दहिया के माध्यम से भेंट किए गए। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल, रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, मनोज गुप्ता, सुभाष गर्ग, जय भगवान सिंगला, दीपक गुप्ता, सुशील सिंगला, मनीष मित्तल, भारत सिंगला, राजेश गोयल, मनीष गर्ग, गौरव जैन,के इलावा प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि राजकुमार भोला, डॉ राजेश भोला, सुनील वशिष्ठ, डी सी गुप्ता इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा की उनकी जानकारी में आया की सिविल हस्पताल में कंबलों की कमी है जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में अग्रवाल समाज ने फैसला लिया कि इस दिक्कत को दुर करने के लिए अग्रवाल समाज सिविल हस्पताल को कंबल भेंट करेगा। इसी फैसले के तहत आज यहां ये कंबल भेंट किए गए है। गोयल ने कहा की उनकी संस्था समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्यों का आयोजन करती है। संस्था का नाम अग्रवाल समाज जरूर है लेकिन हर समाज के लिए उनकी संस्था समय-समय पर सामाजिक कार्य करती रहती है।
जींद के डीसी आदित्य दहिया ने कहा की आज अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा जो ये कंबल भेंट किए गए है। उसके लिए अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल और उनकी पुरी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने यह भी कहा की संस्थाओें का काम सामाजिक कार्य करना होता है और इस कार्य में अग्रवाल समाज बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है।

जींद के डीसी को कंबल भेंट करते अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल व अन्य पदाधिकारी।

No comments yet...

Leave your comment

55153

Character Limit 400