Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

11 Apr
In: India
Views: 0
11 Apr 2021

कोरोना की सावधानियों के बीच आयोजित होगा परिचय सम्मेलन: राजकुमार गोयल

कोरोना की सावधानियों के बीच आयोजित होगा परिचय सम्मेलन: राजकुमार गोयल
प्रत्याशियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान भी रखना होगा।

जीन्द, 06 April 2021 : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द के पदाधिकारियों की एक बैठक रोहतक रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल ने की। बैठक में 11 अप्रेल को करनाल में आयोजित होने वाले 21वें परिचय सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, मनोज गुप्ता, बजरंग लाल, सुभाष गर्ग, गौरव जैन, जयभगवान सिंगला, सुशील सिंगला, मनीष गर्गं, पवन सिंगला, सोनू जैन, राजेश गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए राजकुुमार गोयल ने कहा कि आगामी 11 अप्रैल को अग्रवाल युवा संगठन द्वारा रामलीला भवन करनाल में 21वां वैवाहिक अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह परिचय सम्मेलन कोरोना से बचाव के लिए पूरी सावधानियों के बीच आयोजित होगा। परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रत्याशियों व उनके साथ आए अभिवावकों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान रखना होगा। गोयल ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन को लेकर विवाह योग्य प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैकड़ो की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे।
इस अवसर पर सावर गर्ग और रामधन जैन ने कहा कि अपनी विवाह योग्य संतानों के लिए उचित जीवन साथी का चयन करने का यह सुनहरा अवसर है इसलिए इस सम्मेलन में विवाह योग्य प्रत्याशियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर पवन बंसल और मनोज गुप्ता ने कहा कि परिचय सम्मेलनों से समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है वही साथ ही दो परिवारों का प्रत्यक्ष मिलन भी होता है। इन्होने कहा कि परिचय सम्मेलनों के माध्यम से प्रत्याशी खुलकर एक दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं।

No comments yet...

Leave your comment

51344

Character Limit 400