Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

07 Dec
In: India
Views: 0
07 Dec 2022

प्रोफेसर आर.आर मितल के निधन पर जताया शोक

प्रोफेसर आर.आर मितल के निधन पर जताया शोक
जींद: हाउसिंग बोर्ड निवासी एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जीन्द के पूर्व प्रोफेसर श्री आर.आर मितल का निधन हो गया है। वे करीबन 78 वर्ष के थे और पिछले कई समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल, अग्रवाल समाज महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल, अग्रवाल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राकेश सिंघल व अन्य पदाधिकारियों ने गहरा शोक जताया है। इन सबका कहना है कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

No comments yet...

Leave your comment

44777

Character Limit 400