Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

13 Feb
In: India
Views: 0
13 Feb 2023

व्यापारी सुभाष गुप्ता के निधन पर अग्रवाल समाज ने जताया शोक

व्यापारी सुभाष गुप्ता के निधन पर अग्रवाल समाज ने जताया शोक
जींद: स्कीम नंबर 19 मकान नंबर 120 निवासी शहर के जाने माने व्यापारी सुभाष चंद गुप्ता का देहांत हो गया है। वे करीबन 72 वर्ष के थे। शहर की कई सामाजिक व् धार्मिक संस्थाओं से जुड़े थे। लम्बे समय से जनता बाजार व् इंदिरा बाजार मे घी चीनी के थोक व्यापारी थे। इनके आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ राजकुमार गोयल, सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल व अन्य पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इन सबका कहना है कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

No comments yet...

Leave your comment

93996

Character Limit 400