Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

15 Nov
In: Haryana
Views: 0

राज्यपाल गणेशीलाल के नागरिक अभिनंदन समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर

राज्यपाल गणेशीलाल के नागरिक अभिनंदन समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर

जीन्द 13 Nov 2018 : ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के नागरिक अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जीन्द की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान राजकुमार गोयल ने की। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के नेता अनिल बंसल, सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सुभाष गर्ग इत्यादि प्रमुख तौर पर उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार गोयल ने कहा कि प्रो. गणेशी लाल राज्यपाल बनने के बाद पहली बार जीन्द आ रहे है ऐसे में हम सब की यह जिम्मेवारी बनती है कि उनके स्वागत में कोई कमी न रह जाए। गोयल ने बताया कि 18 नवम्बर को अभिनंदन होटल के सामने प्रांगण में महामहिम राज्यपाल गणेशी लाल का विभिन्न सामाजिक व जातीय संगठनों द्वारा जोरदार नागरिक अभिनंदन करके समाज में सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। इस समारोह में अग्रवाल समाज के अलावा ब्राहम्ण समाज, बैरागी समाज, जाट समाज, रवि दास, जैन समाज, वैष्णव समाज, सैनी समाज, सेन समाज, प्रजापति समाज, व्यापार मंडल व खापें इत्यादि संस्थाएं बढ़ चढ़ कर भाग लेंगी और प्रो. गणेशी लाल का अभिनंदन कर सामाजिक समरसता का संदेश देगी।

फोटो कैप्शन (जीन्द 1) : बैठक को संबोधित करते राजकुमार गोयल।
-----------------------------------------------------