Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

19 Jan
In: India
Views: 0
19 Jan 2020

वैवाहिक परिचय सम्मेलन 23 फरवरी को टोहाना में

वैवाहिक परिचय सम्मेलन 23 फरवरी को टोहाना में
पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 30 जनवरी

जींद, 18 Jan 2020 : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया की 23 फरवरी को टोहाना के राम भवन में अग्रवाल मैरीज सेवा समिति द्वारा विशाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैकड़ों की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेगें। उन्होंने कहा कि अपनी विवाह योग्य संतानों के लिए उचित जीवन साथी का चयन करने का यह सुनहरा अवसर है इसलिए इस सम्मेलन में विवाह योग्य प्रत्याशियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
गोयल ने कहा कि कई दशक पहले जब परिचय सम्मेलनों का आयोजन शुरू किया गया तो अभिभावक अपनी विवाह योग्य संतानों का इन सम्मेलनों में पंजीकरण करवाने से हिचकिचाते थे। धीरे धीरे परिचय सम्मेलनों की सार्थकता सामने आई और अब इन सम्मेलनों में पढ़े लिखे विवाह योग्य प्रत्याशी बढ़ चढ़ कर भाग लेने लगे। यहां तक कि इन सम्मेलनों में डाक्टर, इंजीनियर, वकील व बड़े बड़े व्यवसायों से जुड़े प्रत्याशी भी बेझिझक भाग लेने लगे। अब तो समय-समय पर जगह-जगह पर इन परिचय सम्मेलनों का आयोजन होने लगा है। गोयल ने कहा कि पंजीकरण के लिए युवक की आयु 21 वर्ष और युवती की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।

प्रधान राजकुमार गोयल।

No comments yet...

Leave your comment

20821

Character Limit 400