Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

27 Apr
In: India
Views: 0
27 Apr 2020

अशोक गुप्ता के निधन पर अग्रवाल समाज ने जताया शोक

अशोक गुप्ता के निधन पर अग्रवाल समाज ने जताया शोक
जींद, 27 April 2020: अखिल भारतीय अग्रवाल समाज सफीदो के संयोजक व् हनुमान गली सफीदो निवासी अशोक गुप्ता का देहांत हो गया है। वे करीबन 62 वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ राजकुमार गोयल, रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राजकुमार गोयल का कहना है की उनके निधन पर समाज को गहरा धक्का लगा है। वे पिछले घ्रीबन 30 साल से समाज को अपनी सेवाएं दे रहे थे। सफीदो में उनकी गिनती समाज के प्रमुख नेताओं में की जाती थी। सफीदो में महाराजा अग्रसैन चौक बनाना, परिचय सम्मेलन के लिए एक एक गांव में जाकर विवाह योग्य प्रत्याशियों को प्रेरित करना, समाज को एक सूत्र में बांधना, पंचायती तौर पर झगघें को निपटाना जैसे अनेकों ऐसे कार्यं हैं जिसके लिए श्री गुप्ता को हमेशा याद किया जायेगा।

No comments yet...

Leave your comment

56058

Character Limit 400