Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

05 Oct
In: Haryana
Views: 0

परिचय सम्मेलन के लिए विदेशों से भी आए हैं पंजीकरण

परिचय सम्मेलन के लिए विदेशों से भी आए हैं पंजीकरण
यूएसए, इटली, न्यूजीलैंड और कनाड़ा से भी आए हैं पंजीकरण

जीन्द, 28 Sep 2018 : 30 सितम्बर को जीन्द के अग्रसेन स्कूल में होने वाले परिचय सम्मेलन की तैयारियोंं को लेकर अग्रवाल समाज की एक बैठक अग्रसेन स्कूल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्कूल के प्रधान महावीर गुप्ता ने की। बैठक में समारोह के आयोजक राजकुमार गोयल के इलावा सावर गर्ग, जिनेन्द्र जैन, प्रयाग राज, मनोज गुप्ता, सुभाष गर्ग, पवन बंसल, मनीष गर्ग, गौरव जैन इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में परिचय सम्मेलन की तैयारियों के साथ साथ विदेशों से आए पंजीकरणों पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए महावीर गुप्ता ने कहा कि पूरे देश से विवाह योग्य प्रत्याशी समारोह में पहुंचेगे। ऐसे में उनके आतिथ्य में कोई कमी न रह जाए ऐसी हमारी पूरी कोशिश रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि पूरे देश से विवाह योग्य प्रत्याशियों ने इस सम्मेलन के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रधान व समारोह के आयोजक राजकुमार गोयल ने बताया कि इस बार पूरे देश से तो पंजीकरण आए ही हैं साथ ही विदेशों से भी पंजीकरण आए है। इस बार यूएसए, इटली, न्यूजीलैंड और कनाड़ा से भी पंजीकरण आए हैं। इस बार खास बात यह है कि सैलेरी के अच्छे पैकेज ले रहे सुशिक्षित प्रत्याशियों के भी काफी पंजीकरण आए हैं।