Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

24 Apr
In: India
Views: 0
24 Apr 2022

सुभाष चंद्रा द्वारा राजकुमार गोयल अग्र सम्मान से सम्मानित

करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में
सुभाष चंद्रा द्वारा राजकुमार गोयल अग्र सम्मान से सम्मानित

जींद : विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल व उनकी पूरी टीम को सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए अग्र सम्मान से नवाजा गया है। उन्हे यह सम्मान करनाल के रामलीला भवन में आयोजित राज्यस्तरीय परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सांसद सुभाष चंद्रा, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग व समारोह के आयोजक रमेश जिन्दल द्वारा प्रदान किया गया। जीन्द से सम्मानित होने वाली टीम में सावर गर्ग, पवन बंसल, मनीष गर्ग इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर रमेश जिन्दल ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल पिछले 20-22 सालों से लगातार समाज सेवा में तत्पर हैं। देश प्रदेश में हो रहे परिचय सम्मेलनों में योगदान देने में उनका कोई सानी नहीं है। इसके अलावा समय समय पर जरूरत मंदो की सहायता करना व दिनोंदिन समाज में बढ़ रहें विवादों को पंचायती तौर पर निपटाने में राजकुमार गोयल अग्रणी रहते हैं। जिन्दल ने कहा कि जहां जहां भी परिचय सम्मेलनों का आयोजन होता है वहां वहां राजकुमार गोयल का अहम योगदान रहता है। उन्हें परिचय सम्मेलनों का जनक कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
जिन्दल ने कहा है कि इसके अलावा समय समय पर परिवार मिलन कार्यक्रमों का आयोजन, अग्र चौक का निर्माण, सौरभ गर्ग जैसे जाबांजों की आवाज की याद में शहीद स्मारक बनवाना, समाज के दबे कुचले लोगों को उचित राह दिलाना, रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाना, पीने के पानी की व्यवस्था करवाना, जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां व किताबें बांटना, लाकडाऊन के दौरान शैल्टर होमों में जा जाकर प्रवासियों की सेवा करना, उनका दुख दर्द सांझा करना, विकास के मुददों पर लडाई लडना जैसे अनेकों ऐसे सामाजिक कार्य हैं जिनसे पूरे प्रदेश में गोयल ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है जिसके चलते अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल व उनकी पूरी टीम को अग्र सम्मान से नवाजा जाता है।
अग्र सम्मान से सम्मानित होने पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि हम सबको समाज सेवा को अपना कर्म बना लेना चाहिए। उन्होनें कहा है कि समाज सेवा करने से जरूरत मंदो की सहायता तो होती ही है साथ ही खुद भी मन को शांति मिलती है। गोयल ने कहा कि उन्हें जो यह सम्मान मिला है उससे उन्हें और ज्यादा समाज सेवा करने का हौसला मिला है और वे इसी तरह आगे भी समाज सेवा करते रहेंगे।

No comments yet...

Leave your comment

62515

Character Limit 400